बंबा में पानी न होने से सूख रहीं फसलें, प्रदर्शन

Feb 13, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी के किसानों ने हजारा नहर से जुड़े बंबा में पानी की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता राजू यादव के नेतृत्व में किसानों ने पानी छोड़ने की मांग की। किसानों का कहना है कि बंबा में पानी न होने से उनकी फसलें सूख रही हैं, जिससे उत्पादन में कमी आ सकती है।

बंबा में पानी न होने से सूख रहीं फसलें, प्रदर्शन

मैनपुरी। तहसील करहल के ग्राम सुमेरपुर व सिंहपुर के किसानों ने हजारा नहर से जुड़े बंबा में पर्याप्त जलस्तर न होने के चलते विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता राजू यादव के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बंबा में पानी छोड़े जाने की मांग की। किसानों ने कहा कि बंबा में पानी न होने से उनकी फसलें सूख रही हैं। बताया कि ग्राम झाल नगरिया से भांवत तक जाने वाले बंबा में सिंचाई विभाग द्वारा पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान रामौतार यादव ने कहा कि गेंहू की फसल की सिंचाई न होने से उत्पादन में 50 प्रतिशत की कमी आ सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं स्वागा देवी ने बताया कि उनकी 3 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह सूख गई है। रामवीर ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते सैकड़ों बीघा जमीन प्रभावित हो रही है। किसान सुग्रीव यादव, सुमित यादव, सुदीप, दुलारी, दिलावर, विक्रांत, अम्मा देवी, शांति, रिंकी, हेमलता, अरवेश, सावित्री व सूर्या ने बंबा में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ने की मांग विभाग से की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।