पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
Mainpuri News - करहल में भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में गांव की सड़कों से झाड़ियाँ हटाने, आवारा पशुओं को गोशाला भेजने, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन कैंप लगाने, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और राशन कार्ड में नाम बढ़ाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन करेंगे।

करहल। भाकियू पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और पांच सूत्रीय मांगों को ज्ञापन बीडीओ रुक्मिणी वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव के सभी मार्गों से सड़कों पर फैली झाड़ियों से लोगों को परेशानी हो रही है, जल्द झाड़ियों को साफ कराया जाए। चारों ओर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। विधवा व वृद्धावस्था पेंशन कैंप लगाकर बनवाई जाए। सफाईकर्मियों को नियमित भेजकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राशन कार्ड में नाम बढ़ाए जाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त मांगों को जल्द पूरा किया जाए, नही तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर उदयवीर सिंह यादव, गणेश राजपूत, दलवीर सिंह, रामनरेश पाल, अनुज यादव, नाथू सिंह, पंकज यादव, रामवीर सिंह, बलवीर सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। आज लगेगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कैंप मैनपुरी। नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन 10 जनवरी को पंजाबी कालोनी स्थित सुराज आई हॉस्पिटल पर किया जाएगा। कैंप में अलीगढ़ व आगरा के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को नेत्र परीक्षण किया जाएगा। कैंप में आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की संपूर्ण जाचं, कच्चे पक्के मोतियाबिंद की जांच, काला पानी की जांच, व्यायाम की मशीन द्वारा सिरदर्द दूर करना व आंखों की रोशनी बढ़ाना, आंख के पर्दे की जांच, चश्म की जांच आदि सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। हॉस्पिटल में फेको विधि द्वारा बिना टांके, बिना चीरा, बिना पट्टी व बिा इंजेक्शन के मोतियाबिंद का लेंस वाला ऑपरेशन भी किया जाता है। यह जानकारी चिकित्सक डा. एके जौहरी ने देते हुए कहा कि कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


