Mainpuri News: किसानों को बताए फसल का उत्पादन बढ़ाने के उपाय

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: बरनाहल, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत गुरुवार को ब्लॉक सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में कृषि विभाग के अध

Mainpuri News: किसानों को बताए फसल का उत्पादन बढ़ाने के उपाय

Mainpuri News: बरनाहल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत गुरुवार को ब्लॉक सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ।

कृषक गोष्ठी के उद्देश्य

गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किसानों को उन्नत बीजों व फसल का उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ठाकुर उरवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी में किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन करने, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, फसलों में लगने वाले रोगों व कीटों से बचाव व समय पर फसल की देखभाल करने के बारे में बताया गया।

सरकार की योजनाओं का लाभ

वहीं सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। इस मौके पर योजना के तहत पात्र किसानों को मिनी किट का वितरण किया गया। किसानों ने मिनी किट मिलने पर प्रसन्नता जताई। कृषि विभाग के सतीश चंद्र पुंडीर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने व खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ावा देना है

। इस दौरान किसानों को राही व तोरिया की मिनी किट का वितरण किया गया। गोष्ठी में एडीओ ब्रजकिशोर यादव, एडीओ विनीत कुमार, एसएमएस नीतिश कुमार सिंह, रोहित कुमार, शिवदास, सत्येंद्र कुमार, राजू राजपूत, राहुल कुमार, लाल सिंह, कुलदीप, सूरज सिंह, शीनेश, आशीष, श्लोक कुमार, इंद्रवीर सिंह, साहूकार सिंह, रचना, हरकत सिंह, अविनाश सिंह, फुलवा देवी, प्रदीप चौहान, अश्वनी बघेल, संजय सिंह, अशोक कुमार, अनमोल यादव, सतपाल सिंह मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसान गोष्ठी का आयोजन कब हुआ?−
किसान गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: किसानों को बताए फसल का उत्पादन बढ़ाने के उपाय