ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीआलू लदे ट्रैक्टर से सड़क पर गिरा किसान, मौत

आलू लदे ट्रैक्टर से सड़क पर गिरा किसान, मौत

छिबरामऊ से आलू बेचकर घर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से नीचे गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच...

आलू लदे ट्रैक्टर से सड़क पर गिरा किसान, मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 21 Jan 2023 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

छिबरामऊ से आलू बेचकर घर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से नीचे गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची किशनी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना शुक्रवार देर रात की है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी 62 वर्षीय किसान कप्तान सिंह शाक्य पुत्र रविलाल शाक्य शुक्रवार को ट्रैक्टर में आलू लादकर छिबरामऊ मंडी बेचने गए थे। वापस लौटते समय नगथरा पुल के निकट वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे उठाया और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। रामनगर लाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशनी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें