समाधान होने पर एक साथ रहने का राजी हुए दंपति
Mainpuri News - मैनपुरी। एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को 40 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई।
एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को 40 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। जिसमें 2 पत्रावली पर विदा की गई। केंद्र के सदस्यों ने दंपतियों की समस्याओं का सुना और सुलह कराई। दोनों पक्षों की सहमति होने पर विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शनिवार के परिवार परामर्श केंद्र पहली पत्रावली में पुनीती पुत्र शीशराम निवासी ग्राम रामनगर थाना दन्नाहार की शादी राहुल पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला हरी थाना बरनाहल के साथ 16 अप्रैल 2015 में हुई थी। दंपति छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी होने पर 8 माह से अलग रह रहे थे। दूसरी पत्रावली में अंजलि पुत्री पवन कुमार जैन निवासी करहल की शादी रजत जैन पुत्र छदामि लाल जैन निवासी सिरसागंज के साथ 22 जनवरी 2018 में हुई थी। यह दोनों आपसी विवाद के चलते एक माह से अलग रह रहे थे। केंद्र के सदस्यों ने दोनों ही दंपतियों को एक-दूसरे के सामने बैठाकर उनकी समस्याओं का सुना और समझाया। समस्याओं का समाधान होने पर दोनों दंपति एक साथ रहने को राजी हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।