Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFamily Counseling Center Resolves Disputes Between Couples
परिवार परामर्श केंद्र में सुलझे वैवाहिक विवाद

परिवार परामर्श केंद्र में सुलझे वैवाहिक विवाद

संक्षेप:

Mainpuri News - भोगांव। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दो दंपतियों के बीच चल रहे विवादों का समाधान कराया गया।

Sun, 31 Aug 2025 07:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दो दंपतियों के बीच चल रहे विवादों का समाधान कराया गया। केंद्र पर पहुंचे परिवारों को आमने-सामने बिठाकर समिति सदस्यों ने उनकी समस्याएं सुनीं और आपसी गिले-शिकवे दूर कराए। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली और उन्हें थाने से ही विदाई दी गई। पहले मामले में मोहल्ला प्रेमचिरैया निवासी जाहिदा खातून की शादी फाजिलगंज निवासी रिजवान अहमद से हुई थी। विवाह के बाद ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाया गया, जहां सदस्यों के समझाने के बाद विवाद खत्म हुआ और दोनों को ससुराल विदा कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरे मामले में किशनी के ग्राम कछपुरा निवासी अज़ूबी की शादी बेवर के ग्राम हुसैनपुर निवासी पवन से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। समिति के प्रयासों से दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। परामर्श केंद्र की उपनिरीक्षक मोनिका चौधरी, सदस्य साधना तिवारी, ममता भदौरिया, प्रज्ञा सेंगर व महिला आरक्षी रेशमा खान की मौजूदगी में दोनों मामलों का निपटारा कराया गया। समझौते के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।