रात में चली हवाएं, हुई बूंदाबांदी, दिन में वही हालात

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

रात में चली हवाएं, हुई बूंदाबांदी, दिन में वही हालात

जनपद इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कूलर और पंखे भी अब राहत देने के बजाय गर्म हवा फेंक रहे हैं। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उधर बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर कूलर, एसी की डिमांड बढ़ गई है। उधर रात के समय हवाएं चली, बूंदाबांदी हुई मगर दिन में हालात पहले की तरह बने रहे। भीषण गर्मी से निजात नहीं मिल रही। लगातार पड़ रही गर्मी से दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा है।

अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात नजर आते हैं। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में रंगत नजर आती है। लोग पहुंचते हैं और दुकानदार से कहते हैं कि भैया कूलर कितने का दिया है। पांच फुटा, छह फुटा कूलर की सबसे अधिक डिमांड है। कूलर, एसी की बिक्री करने वाले भांवत चौराहा स्थित अजय इलेक्ट्रीकल्स के संचालक देवेंद्र सिंह का कहना है कि बीते एक सप्ताह से उनके यहां कूलर की बिक्री में सबसे ज्यादा इजाफा है। लोग पांच फीट का कूलर सबसे अधिक पसंद कर रहे। नगर के स्टेशन रोड, राधारमन रोड पर कई इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें हैं जिन पर कूलर, एसी की बिक्री होती है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री में कई गुना इजाफा हुआ है। सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। बढ़ती गर्मी के बीच लोग हर संभव उपाय अपनाकर राहत पाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन फिलहाल मौसम से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।