उदयपुर और इटावा की टीम ने जीते नाइट मैच

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - किशनी। नगर पंचायत के गांव उदयपुर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार की रात रोमांचक मुकाबले खेले गए।

उदयपुर और इटावा की टीम ने जीते नाइट मैच

नगर पंचायत के गांव उदयपुर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार की रात रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में उदयपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी खरगपुर की टीम मात्र 73 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें ऋतिक ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। उदयपुर के गेंदबाज दीपक यादव ने 3 और प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी उदयपुर की टीम ने मात्र 5 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। दीपक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच का शुभारंभ युवा सपा नेता हर्ष यादव ने फीता काटकर किया था।

दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कृष्णा नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिराग गुप्ता की 80 रनों (8 छक्के) की तूफानी पारी की बदौलत 113 रन बनाए। इटावा के मोहित ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम से राहणे ने 45 और गोलू ने 35 रन बनाए, लेकिन कृष्णा नगर के सुधीर की शानदार गेंदबाजी (3 विकेट) के चलते मैच टाई हो गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।