Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में मकान निर्माण करा रहे पूर्व सैनिक की हाईटेंशन लाइन करंट से मौत हो गई।

Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में मकान निर्माण करा रहे पूर्व सैनिक की हाईटेंशन लाइन करंट से मौत हो गई। पूर्व सैनिक निर्माणाधीन मकान के पिलर में सरिया काट रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजर रही लाइन में छू गई और करंट लग गया। आनन फानन में पूर्व सैनिक को इमरजेंसी लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर निवासी पूर्व सैनिक 40 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र अवधेश कुमार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में अपने मकान का निर्माण करा रहे थे।

सोमवार को सुबह लगभग 9:30 बजे वह निर्माणाधीन मकान के पिलर में बढ़ी हुई सरिया को काट रहे थे। तभी मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में सरिया आ जाने से गजेंद्र सिंह को करंट लग गया और वह वहीं गिर पड़े। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। निर्माण कर रहे मिस्त्री, मजदूर व अन्य स्थानीय लोगों की मदद से पूर्व सैनिक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के माता-पिता व अन्य परिवारीजन सहित अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां मां, बहन और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।