खराब प्रगति वाले फीडर के स्टाफ पर होगी कार्रवाई

Feb 14, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। ओटीएस में पंजीकरण संख्या में तेजी लाने को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार स्वयं मॉनिटर कर रहे हैं।

खराब प्रगति वाले फीडर के स्टाफ पर होगी कार्रवाई

ओटीएस में पंजीकरण संख्या में तेजी लाने को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार स्वयं मॉनिटर कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने एक्सईएन बृजेश कुमार के साथ उपकेंद्र मंछना के ग्राम नगला कड्डी में ओटीएस पंजीकरण की स्थिति को देखा और एसडीओ व जेई के साथ समीक्षा की। अब तक की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक ना पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि अगले 3 दिन में पंजीकरण संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो फीडरवाइज ओटीएस प्रगति के आधार पर जेई व लाइन स्टाफ पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि बकाएदारों को योजना में पंजीकृत कराएं। उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिए कि वह स्वयं फील्ड में निकल कर बड़े बकायेदारों पर कारवाई करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।