एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, ईएमटी की तत्परता आई काम आई
Mainpuri News - किशनी में गर्भवती महिला प्रियंका को प्लेटलेट्स कम होने पर सैफई रेफर किया गया। एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत सामान्य है और उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की।

किशनी। प्लेटलेट्स कम होने पर गर्भवती महिला को सीएचसी किशनी से सैफई रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में हालत अधिक खराब होने पर एंबुलेंस में ईएमटी ने गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत सुरक्षित थी और इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से महिला व बच्चे सुरक्षित रहा तो परिवारीजनों ने आभार जताया। मंगलवार की रात लगभग 11:38 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी से प्लेटलेट्स अत्यधिक कम होने वाली महिला मरीज प्रियंका पत्नी रवि कुमार को पीजीआई सैफई, इटावा रेफर किया गया। मरीज को तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी।
एंबुलेंस (यूपी 32-ईजी 2470) रास्ते में ही मरीज को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी गौतम ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और पायलट श्यामवीर को सुरक्षित स्थान पर वाहन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद ईएमटी ने एंबुलेंस में ही पूरी सावधानी और चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य पाई गई। इसके बाद दोनों को पीजीआई सैफई इटावा सुरक्षित रूप से भर्ती कराया गया। प्रसव की सफलता के बाद मरीज के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस सेवा की तत्परता और कर्मचारियों की कार्यकुशलता की सराहना की और ईएमटी एवं पायलट को बधाई दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




