बिजली चोरी के आरोपी कोर्ट में नहीं हो रहे हाजिर, वारंट जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। बिजली चोरी के मुकदमों की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट कोर्ट में की जा रही है।

बिजली चोरी के आरोपी कोर्ट में नहीं हो रहे हाजिर, वारंट जारी

बिजली चोरी के मुकदमों की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट कोर्ट में की जा रही है। आरोपी जमानतें कराने के बाद तारीखों पर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते पत्रावली आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिस पर न्यायाधीश ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना जमानती वारंट जारी किए हैं। अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने बताया कि बिजली चोरों पर तामील कराने में पुलिस लापरवाही बरत रही है। बताया कि रामनाथ निवासी मोहल्ला फर्राश थाना भोगांव, मनोरमा कुमारी निवासी गोटपुर थाना करहल, अवधेश निवासी गढ़िया थाना कुर्रा, मांडू सिंह निवासी तिकोना थाना कुर्रा, कम्मोद निवासी रामनगर कुसमरा थाना किशनी, शकील अहमद डिग्री कॉलेज के सामने थाना भोगांव, अफसर निवासी सिढपुरा थाना कासगंज की तारीख 26 मई नियत की गई है।

वहीं गंगा देवी निवासी नौनेर थाना दन्नाहर, महेंद्र सिंह निवासी अकबरपुर थाना दन्नाहर, महाराज सिंह निवासी अहिरवार थाना भोगांव, महेंद्र सिंह निवासी चंद्रपुरा थाना करहल, राहुल राजपूत निवासी मोहल्ला बागवान थाना कोतवाली, अली अफसर निवासी जैन गली थाना घिरोर, राजपाल निवासी आंध्र थाना औंछा, रामवीर निवासी गुड़ई थाना बेवर, बीरबल निवासी कुसमरा थाना किशनी की तारीख 29 मई नियत की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।