Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsElectric Department s Negligence Poses Life Threat to Children in Harijan Colony
मौत का ट्रांसफॉर्मर : विभागीय लापरवाही ने बढ़ाया खतरा

मौत का ट्रांसफॉर्मर : विभागीय लापरवाही ने बढ़ाया खतरा

संक्षेप:

Mainpuri News - किशनी। सरकारी विभागों की कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, कहीं फाइलों में धूल जमा रहती है तो कहीं कर्मचारियों की घड़ी दिनभर टिक-टिक करती रहती है

Nov 13, 2025 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

सरकारी विभागों की कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, कहीं फाइलों में धूल जमा रहती है तो कहीं कर्मचारियों की घड़ी दिनभर टिक-टिक करती रहती है कि कब घर जाने का वक्त हो। पर बिजली विभाग तो इस दौड़ में सब पर भारी पड़ता दिख रहा है। लापरवाही की ऐसी मिसालें अक्सर जनपद में देखने को मिल जाती हैं, जिनकी कीमत आम जनता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। कस्बा के इटावा-बरेली मार्ग स्थित हरिजन कॉलोनी में एक बड़ा ट्रांसफॉर्मर मौत को खुला न्योता दे रहा है। कॉलोनी के दुर्भाग्य और बिजली विभाग की उदासीनता का आलम यह है कि ट्रांसफॉर्मर का डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स जमीन से मात्र दो या तीन फीट की ऊंचाई पर टंगा हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चारों ओर कोई जाली या सुरक्षा बाड़ नहीं। यह स्थिति किसी भी पल बड़ा हादसा जन्म दे सकती है। कॉलोनी के बच्चे इसी ट्रांसफॉर्मर के आसपास खेलते हैं, उनकी हर हंसी के साथ एक भय छिपा रहता है कि कहीं कोई तार छू गया तो जिंदगी खत्म। कोई मासूम पशु भटककर पहुंच जाए तो उसका बचना नामुमकिन है। बावजूद इसके जेई विवेक कुशवाहा को इस खतरे से कोई सरोकार नहीं लगता। विभागीय बेफिक्री का यह हाल शायद इसलिए है क्योंकि मरने वाला कोई और होता है, विभाग का व्यक्ति नहीं। कालोनी के जफरुद्दीन अली, जयवीर, सुरेंद्र कुमार, शिवम शर्मा, रामआसरे, गुड्डू दिवाकर आदि का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर मजबूत जाली लगाई जाए ताकि किसी मासूम की जान जाने से पहले विभाग जाग जाए।