ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीसरसों की थ्रेसिंग के दौरान मजदूर थ्रेसर में समाया

सरसों की थ्रेसिंग के दौरान मजदूर थ्रेसर में समाया

थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में मजदूरी पर सरसों की कटाई करने गए युवक की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। थ्रेसर में फं सकर उसका...

1/ 2थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में मजदूरी पर सरसों की कटाई करने गए युवक की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। थ्रेसर में फं सकर उसका...
थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में मजदूरी पर सरसों की कटाई करने गए युवक की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। थ्रेसर में फं सकर उसका...
2/ 2थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में मजदूरी पर सरसों की कटाई करने गए युवक की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। थ्रेसर में फं सकर उसका...
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 18 Mar 2018 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में मजदूरी पर सरसों की कटाई करने गए युवक की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। थ्रेसर में फं सकर उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया। खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना रविवार दोपहर दो बजे की है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी 25 वर्षीय मनोज पुत्र रामचंद्र यादव मजदूरी करता है। रविवार को गोकुलपुर निवासी लक्ष्मण यादव के खेत में वो सरसों की कटाई करने गया था। कटाई करते समय अचानक वो थ्रेसर में समा गया। ये देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। जब तक ट्रैक्टर बंद किया जाता तब तक उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने थ्रेसर को खोलकर उसका शव बाहर निकाला। मृतक बेहद गरीब परिवार से जुड़ा था। पांच भाइयों में वो सबसे छोटा था। मृतक की शादी भी नहीं हुई थी। खबर मिलते ही भाजपा के जिला महामंत्री रमा तिवारी मौके पर पहुंच गए। खबर पाकर पहुंचे थाना प्रभारी समरेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की है। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहरामग्रामीणों की मदद से टुकड़ों में बंटे शव को निकाला गयाशव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें