मिशन शक्ति केंद्र ने दंपति में कराई सुलह, घर भेजा
बेवर। ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता के साथ अभद्र व्यवहार करने पर वह थाना पहुंच गई। पीड़िता ने अपने पति, सास व देवरों की शिकायत पुलिस से की।

ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता के साथ अभद्र व्यवहार करने पर वह थाना पहुंच गई। पीड़िता ने अपने पति, सास व देवरों की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया और समझाकर दोनों पक्षों में सुलह करा दी। दोनों पक्षों ने पुलिस का आभार जताया है। मंगलवार को कस्बा निवासी सोनी पत्नी प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि उसके पति, सास गुड्डी देवी, देवर कुलदीप, अर्जुन उसे परेशान करते हैं। गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की जाती है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मामला मिशन शक्ति केंद्र बेवर को सौंप दिया। जहां दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया गया और काउंसलिंग कराई गई।
जिसके बाद पति-पत्नी, सास व देवर समझौता करने के लिए तैयार हो गए। केंद्र के सदस्यों ने दंपति को हंसी खुशी माहौल में विदा कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने मिशन शक्ति केंद्र के सदस्यों का आभार जताया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


