बिजली, सड़क, ड्रेनेज और प्लॉट संबंधी लंबित फाइलों पर डीएम सख्त

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

भोगांव। औद्योगिक क्षेत्र भोगांव में यूपीसीडा के आवंटियों और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में मिशन

बिजली, सड़क, ड्रेनेज और प्लॉट संबंधी लंबित फाइलों पर डीएम सख्त

औद्योगिक क्षेत्र भोगांव में यूपीसीडा के आवंटियों और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में मिशन समाधान विशेष शिविर का आयोजन किया गया। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक-एक समस्या की विस्तृत समीक्षा की और उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। शिविर में बिजली आपूर्ति, जर्जर सड़कें, पेयजल, ड्रेनेज, सीवर, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे और प्लॉट संबंधी लंबित मामले प्रमुखता से उठाए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग को औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित 11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए तीन दिन के भीतर एनओसी जारी करने और निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

साथ ही, क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों के सर्वे, नए ट्रांसफार्मर लगाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू करने, प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने और सीसीटीवी कैमरों के प्रस्तावों को जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। सुरक्षा चिंताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने सीओ भोगांव को औद्योगिक क्षेत्र में तत्काल अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि चौकी के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा रही है, अतः जन-सहयोग से निर्माण कराकर वहां पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती की जाए। तब तक क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।