अस्पताल के सभी वार्डों में पानी और पर्दों की होगी व्यवस्था
मैनपुरी। कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की

कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिन मुद्दों पर बात हो उन मुद्दों पर गहनता से काम किया जाए। जो भी प्रस्ताव पास किए जाएं उन प्रस्तावों पर ईमानदारी से काम हो। उन्होंने कहा कि वे 31 मई को जिला अस्पताल का समिति के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में डीएम ने जिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए और कहा कि रोगी और तीमारदारों को अस्पताल की सभी योजनाओं का समय पर लाभ दिलाया जाए।
प्रत्येक वार्ड में मरीजों के लिए सारी सुविधाएं रहेंगी तो अस्पताल और जिला तथा सरकार की छवि बेहतर बनेगी। बैठक में चिकित्सालय के प्रत्येक वार्ड में मरीजों के लिए प्लास्टिक कूलर लगाने, प्रत्येक वार्ड में पानी की व्यवस्था के लिए मिट्टी के घड़े रखवाने, प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ पर्दा की व्यवस्था कराने के प्रस्ताव पास किए गए। निर्देश दिए गए कि अस्पताल में शौचालय की साफ सुथरी व्यवस्था भी कराई जाए। सीएमएस जिला अस्पताल डा. धर्मेंद्र कुमार ने बैठक के प्रस्तावों पर अमल कराने का भरोसा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


