ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
Mainpuri News - मैनपुरी में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसपी गणेश प्रसाद साहा और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस की सुरक्षा का निरीक्षण किया। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी मुस्तैदी से करें और परिसर में किसी भी प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश न हो।

मैनपुरी। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसपी गणेश प्रसाद साहा और विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ तहसील सदर परिसर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस की बाह्य सुरक्षा का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वेयर हाउस के प्रत्येक एंगल का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कैमरे 24 घंटे हर हाल में चालू रहने चाहिए और इनसे सतत निगरानी की जाए।
पुलिसकर्मी अपनी-अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित होकर परिसर के चारों ओर घूमकर निगरानी करेंगे। परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूर्ण रोक रहेगी। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति वेयर हाउस परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही परिसर की नियमित सफाई के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर भाजपा से ध्यानेंद्र सिंह, नंदीस वशिष्ठ, सपा से रामनारायण बाथम, राजीव कुमार, बसपा से डा. अवनीश शाक्य, दुर्गेश चंद्रा, कांग्रेस से नवीन शर्मा, अनुपम सिंह के अलावा एसपी सिटी अरुण कुमार, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


