260 शिकायतों का 26 टीमों द्वारा किया जाएगा निस्तारण
मैनपुरी। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को विशेष समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को विशेष समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के सार्थक परिणाम निकलने लगे हैं। पब्लिक में शिकायतों के निस्तारण का भरोसा पैदा हुआ है। यही वजह है कि डीएम कार्यालय में हर रोज बड़ी संख्या में फरियादियों की भीड़ जमीनी विवादों को लेकर आ रही है। आज होने वाला समाधान दिवस अब बकरीद की छुट्टी के चलते कल होगा। जिसमें 260 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं। विशेष समाधान दिवस में उन शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है जो सरकारी जमीनों पर कब्जे से जुड़ी हैं या फिर लोगों की निजी जमीनों में लेकर आपस में विवाद है।
पिछले दो सप्ताह में 1200 बीघा से अधिक जमीन समाधान दिवस के जरिए विवादों से मुक्त कराई गई है। बकरीद की छुट्टी होने के चलते आज समाधान दिवस निरस्त किया गया है। अब यह कल शुक्रवार को होगा। इसके लिए डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने 26 टीमों का गठन किया है। जनपद के 14 थाना क्षेत्र में दो-दो टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम को 10-10 मामले निस्तारण करने के लिए दिए गए हैं। निस्तारण के लिए एडीएम और जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेंगे और दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते के जरिए शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


