Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDM Anjani Kumar Singh Discusses Subsidies for Tourism Entrepreneurs in Meeting
ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी। जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को उद्यमियों व व्यापारियों से बात की।

Tue, 18 Nov 2025 06:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को उद्यमियों व व्यापारियों से बात की। बताया कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अनुदान व सब्सिडी प्रावधान किए हैं। पर्यटन विभाग द्वारा होटल, ढाबा, वाटर पार्क, एडवेंचर पार्क, रिसॉर्ट, कन्वेंशन सेंटर आदि की स्थापना पर सामान्य श्रेणी को 25 प्रतिशत तथा महिला, अनुसूचित जाति व जनजाति को 30 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। साथ ही भू-उपयोग शुल्क, विकास शुल्क व स्टाम्प शुल्क में भी शत-प्रतिशत छूट का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए पंजीकरण और सब्सिडी आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी विकसित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने नाराजगी व्यक्त की कि कुछ बैंक शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई तथा पंजाब नेशनल बैंक सहित कई शाखाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। कई शाखाओं में भेजी गई पत्रावलियों पर एक भी ऋण वितरण नहीं हुआ, जबकि कुछ शाखाओं ने बड़ी संख्या में पत्रावलियां निरस्त कर दी हैं।