Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDistrict Sports Competition Organized by Ministry of Youth Affairs and Sports Exciting Matches in Volleyball Kabaddi and Athletics
बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में सुल्तानगंज रहा प्रथम

बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में सुल्तानगंज रहा प्रथम

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। माय भारत केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पं. नेहरू स्टेडियम में कि

Feb 04, 2026 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

माय भारत केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पं. नेहरू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत वालीबॉल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुल्तानगंज ब्लॉक की टीम बालक वर्ग वालीबॉल में विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में भी सुल्तानगंज ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मुकेश, रंजीत व अजीत तथा महिला वर्ग में शिवा, कीर्ति व सेजल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

200 मीटर महिला दौड़ में कंचन, दीपांजलि व रितु तथा 400 मीटर पुरुष दौड़ में रंजीत, विशाल व अतुल विजेता रहे। लंबी कूद में महिला वर्ग में दीपांजलि, शिवा व संगम तथा पुरुष वर्ग में अतुल, विशाल व प्रशांत ने शीर्ष स्थान हासिल किए। जिला खेल अधिकारी साधना सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, जिन पर आने वाली पीढ़ियों के निर्माण की जिम्मेदारी है, इसलिए युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनना आवश्यक है।