ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीजिला अस्पताल की ठीक हुई आक्सीजन पाइप लाइन

जिला अस्पताल की ठीक हुई आक्सीजन पाइप लाइन

दस दिन पहले जिला चिकित्सालय में लगी आनलाइन आक्सीजन पाइप लाइन लीक हो गई थी। पाइप लाइन लीक होने से अस्पताल में खलवली मच गई थी। सही समय पर पाइप लाइन लीक होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को होने कारण कई...

जिला अस्पताल की ठीक हुई आक्सीजन पाइप लाइन
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 21 May 2018 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

दस दिन पहले जिला चिकित्सालय में लीक हुई ऑक्सीजन पाइप लाइन रविवार को ठीक कर दी गई। पाइप लाइन लीक होने से अस्पताल में खलबली मच गई थी। सही समय पर पाइप लाइन लीक होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को होने कारण कई मरीजों के साथ अनहोनी टल गई थी। दो दिन में ऑक्सीजन गैस आने के बाद पाइप लाइन सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।

दस मई को देर शाम जिला अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप लाइन अचानक लीक हो गई। हिंदुस्तान ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। शाम को जिस समय पाइप लाइन लीक हुई थी उस समय अस्पताल के वार्डों में नौ मरीज भर्ती थे। जिसमें पांच को आक्सीजन दी जा रही थी। इसी दौरान अचानक हुई पाइप लाइन लीक होने की जानकारी स्टाफ ने सीएमएस को दी। सीएमएस ने तुरंत मरीजों को सिलेंडर से ऑक्सीजन दिलाना शुरू कराया और पाइप लाइन को मुख्य प्वाइंट से बंद करा दिया। हालांकि पाइप लाइन का रिसाव बेहद माइनर था। लेकिन यदि समय पर इसकी जानकारी नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार को ऑक्सीजन पाइप लाइन के एक्सपर्ट टीम ने आकर इसका लीकेज बंद कर दिया है। दो दिन के अंदर यह पाइप लाइन मरीजों को ऑक्सीजन देना शुरू कर देगी। वहीं इस मामले में सीएमएस डा. आरके सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल की लीकेज हुई ऑक्सीजन पाइप लाइन ठीक हो गई है। दो दिन बाद ऑक्सीजन की व्यवस्था हो जाएगी। उसके बाद यह लाइन शुरू करा दी जाएगी। फिलहाल मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें