ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीरुपये गायब होने से परेशान किसान ने लगाई फांसी, मौत

रुपये गायब होने से परेशान किसान ने लगाई फांसी, मौत

शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में किसान का शव फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। शव देखकर परिजनों में...

रुपये गायब होने से परेशान किसान ने लगाई फांसी, मौत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 18 Apr 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में किसान का शव फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक पिछले दिनों आलू बेचने गया था। वापस लौटते समय जेब से डेढ़ लाख रुपये जेबकतरों ने गायब कर दिए थे। इसके बाद से वह परेशान रहता था। उसके ऊपर लोगों का कर्ज भी था। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी 45 वर्षीय चंदन राजपूत पुत्र कामता प्रसाद का शव शनिवार को गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंच गई। बताया गया कि तीन दिन पूर्व वह आलू बेचकर घर आ रहा था। ज्योती तिराहा पर उसे दो बाइक सवार मिले। उन्होंने उसे घर तक छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बिठा लिया और कुछ दूर आगे ले जाकर बाइक खराब होने की बात कहकर उसे उतार दिया। जैसे ही बाइक सवार मौके से भागे तभी उसे अपनी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब होने का अहसास हुआ। रुपये गायब होते ही उसने शोर मचाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिजनों का कहना है कि रुपये गायब होने और कर्ज के चलते उसने फांसी लगाई। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें