कंपोजिट विद्यालय में भिड़े शिक्षक और प्रधानाध्यापक

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - एलाऊ। जागीर विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मलिखानपुर में शिक्षक और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हो गया।

कंपोजिट विद्यालय में भिड़े शिक्षक और प्रधानाध्यापक

जागीर विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मलिखानपुर में शिक्षक और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हो गया। शिक्षक ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक नए बच्चों का पंजीकरण नहीं कर रहे हैं और न ही करने दे रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने उनके साथ अभद्रता करके धमकी दी। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। शिक्षा विभाग में इस मामले की चर्चा है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात भी उठ रही है। शिकायतकर्ता शिक्षक अंशुल यादव का आरोप है कि नए नामांकन कराने के लिए प्रधानाध्यापक राघवेंद्र से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।

विरोध करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षकों के साथ गाली-गलौज की गई, अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। साथ ही, ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप भी प्रधानाध्यापक पर लगा है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, बीईओ उदय नारायण कटियार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने कहा कि एक विशेष टीम बनाकर इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।