महिला सब-इंस्पेक्टर ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा ह

महिला सब-इंस्पेक्टर ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ रेप होने के बाद उसकी एफआईआर दर्ज होने में पांच दिन लग जाते हैं, तो गांवों में आम महिलाओं की क्या हालत होगी? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान और नीट पेपर लीक पर डिंपल यादव ने कहा कि सपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि नीट जैसी परीक्षाएं क्यों लीक हो रही हैं? शिक्षा मंत्री इस पर जवाब क्यों नहीं देते और इस्तीफा क्यों नहीं देते? सरकार लाखों बच्चों का भविष्य खराब करने की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

वहीं, सीबीएसई की ऑनलाइन मार्किंग पर उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के प्रक्रिया लागू करने से बच्चों में तनाव बढ़ा है, जिसके कारण कई बच्चों ने सुसाइड कर लिया। सांसद ने विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार को युवाओं की बेरोजगारी से जोड़ा। उन्होंने उदाहरण दिए कि हमीरपुर में पूरा पुल गिर जाने से लोगों की मौत हुई। लखनऊ रेलवे स्टेशन का टिन शेड टूट गया। गंगा एक्सप्रेस-वे की नई बनी सड़कें उखड़ रही हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।