ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमहागौरी की कृपा पाने को भक्तों ने लगाई हाजिर

महागौरी की कृपा पाने को भक्तों ने लगाई हाजिर

मंदिरों में अष्टम महागौरी की आराधना को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को महागौरी की पूजा अर्चना के लिए भक्तों में होड़ नजर...

महागौरी की कृपा पाने को भक्तों ने लगाई हाजिर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 22 Oct 2023 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

मंदिरों में अष्टम महागौरी की आराधना को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को महागौरी की पूजा अर्चना के लिए भक्तों में होड़ नजर आयी। शीतला माता मंदिर पर नवमी पर उमड़ने वाली भीड़ जैसा नजारा दिखाई दिया। मंदिर पर लाइन में लगकर भक्तों ने मां के दर्शन किए। कस्बा और ग्रामीण इलाकों में मंदिरों और दुर्गा पंडालों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान का दौर चला। सुबह-शाम महाआरती में लोगों ने भाग लेकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। आज नवमी पर भक्त व्रत खोलेंगे।

नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूर्जा अर्चना की जाती है। कहते हैं कि पूर्ण मन और श्रद्धा से महागौरी की पूर्जा अर्चना करने से मां अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। महागौरी की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों में उत्साह दिखा। सुबह से ही मंदिरों में माता के जयकारों की गूंज रही। नगर के शीतला देवी मंदिर पर हर रोज भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। यहां दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहता है। रविवार को लोगों ने महागौरी की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। इसके अलावा नगर के कचहरी रोड देवी मंदिर, भीमसेन मंदिर, काली माता मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। सोमवार आज नवमी मनाई जाएगी। जगह-जगह भंडारे आयोजित होंगे। मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के पश्चात लोग व्रत खोलेंगे। रविवार की शाम लोगों ने भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें