Mainpuri News: रमईहार में कच्ची गलियां बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: शहर से लगे वार्ड शीतला धाम में विकास कार्य तो हुए हैं, लेकिन रमईहार में कच्ची गलियों के निर्माण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। बारिश में आवागमन में कठिनाई होती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सीसी निर्माण और बेहतर रोशनी की मांग की है।

Mainpuri News: रमईहार में कच्ची गलियां बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी

Mainpuri News: शहर से लगे वार्ड शीतला धाम में विकास कार्य तो सभासद द्वारा कराए गए लेकिन अभी भी वार्ड के रमईहार में कुछ कच्ची गलियां निर्माण कार्य की बाट जोह रहीं हैं। गलियों मे बारिश के समय आवागमन ठप्प हो जाता है। तीनों गलियां कच्ची है। बारिश में वहां दलदल हो जाता है। इसके अलावा स्कूल की पास वाली गली में नाली का निर्माण तो हो गया है, लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। जिससे वहां हर समय बरसात का पानी भरा रहता है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही बाकी बची सड़कों को भी सीसी निर्माण कराया जाए। ग्राम रमईहार में रोशनी के लिए 40 पोलों पर नई लाइटें लगाई गई थी, लेकिन अभी वार्ड में 100 लाइटों की जरूरत है। नगरपालिका द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव प्रतिदिन नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पालिका कर्मी दवा के नाम पर पानी में खड़िया घोलकर उसका छिड़काव कर रहे थे। जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मेंबर का हस्त्क्षेप करने के बाद वहां एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया।

कच्ची गलियां और विकास की मांग

रमईहार में कुछ सड़कें कच्ची हैं। बारिश में परेशानी होती है। बच्चे, बूढ़े कच्ची गली से नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों ने सभासद से जल्द कच्ची गलियों को सीसी कराने की मांग की। जिससे आवागमन सुरक्षित हो सके।-रीना

जलनिकासी की समस्या

वार्ड में कुल मिलाकर विकास कार्य तो कराए गए हैं लेकिन कच्ची गलियों लोगों की परेशानी बनी हैं। पूरे गांव में जलनिकासी के लिए कोई बड़ा नाला नहीं है। जिससे भरे हुए पानी का निकास हो सके। ग्रामीणों ने गलियों के निर्माण की मांग की।-निशा

स्वास्थ्य और सफाई का मुद्दा

बारिश में मच्छर व जहरीले कीड़ों की गांव में भरमार हो गई है। पालिका रोजाना गांव की नालियां, खाली प्लॉट व जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कराया जाए। जिससे लोग संक्रामक बीमारियों से राहत पा सकें।-रामनिवास

प्रकाश व्यवस्था की समस्या

प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कुछ पोलों पर लाइटें नहीं लगी हैं। पालिका रमईहार में निरीक्षण कराकर पोलों पर लाइटें लगवाए। ताकि ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में दिक्कत न हो।-अर्जुन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वार्ड शीतला धाम में विकास कार्य कब से चल रहा है?
वार्ड शीतला धाम में विकास कार्य सभासद द्वारा कराए गए हैं लेकिन कुछ कच्ची गलियों का निर्माण कार्य अभी भी बाकी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: रमईहार में कच्ची गलियां बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी