ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीउप शिक्षा निदेशक ने की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

उप शिक्षा निदेशक ने की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का उप शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ विवेक नोटियाल ने जायजा लिया। उप शिक्षा निदेशक ने सबसे पहले करहल के परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखी। घिरोर,...

उप शिक्षा निदेशक ने की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 07 Feb 2020 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का उप शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ विवेक नोटियाल ने जायजा लिया। उप शिक्षा निदेशक ने सबसे पहले करहल के परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखी। घिरोर, कुरावली सहित जनपद के 12 केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया गया।

जनपद में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन जोड़ा गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा जनपद में अधिकारी नामित किए हैं। शुक्रवार को बोर्ड से नामित अधिकारी विवेक नोटियाल ने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, राउटर, प्रकाश व्यवस्था, केंद्रों से जुड़े संपर्क को भी देखा। केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा निदेशक ने संतोष जताया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजकीय हाईस्कूल परौंखा के प्रधानाचार्य विवेक कुमार तथा राजकीय इंटर कॉलेज नगला हार के प्रधानाचार्य नीरज दुबे भी मौजूद रहे।

करहल पहुंचे उप शिक्षा निदेशक, किया निरीक्षण

करहल। शुक्रवार को उप शिक्षा निदेशक विवेक नोटियाल ने करहल जाकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे, राउटर, स्ट्रांग रूम आदि की व्यवस्थाएं देखी। व्यवस्थाएं अपडेट मिलीं। उन्होंने स्ट्रांग रूम को लेकर समिति बनाने के निर्देश दिए। स्कूल में चल रही गृह परीक्षाओं का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामनारायण बाथम, प्रबंधक जितेंद्र यादव, परीक्षा सहायक मनीष त्रिपाठी, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें