ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीजिले को लगा डेंगू का डंक, तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि

जिले को लगा डेंगू का डंक, तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि

जनपद में डेंगू का कहर शुरू हो गया है। किशनी में मां-बेटे और मैनपुरी शहर में एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद और ग्वालियर ले जाया गया है। उधर शनिवार को बुखार से...

1/ 3जनपद में डेंगू का कहर शुरू हो गया है। किशनी में मां-बेटे और मैनपुरी शहर में एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद और ग्वालियर ले जाया गया है। उधर शनिवार को बुखार से...
जनपद में डेंगू का कहर शुरू हो गया है। किशनी में मां-बेटे और मैनपुरी शहर में एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद और ग्वालियर ले जाया गया है। उधर शनिवार को बुखार से...
2/ 3जनपद में डेंगू का कहर शुरू हो गया है। किशनी में मां-बेटे और मैनपुरी शहर में एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद और ग्वालियर ले जाया गया है। उधर शनिवार को बुखार से...
जनपद में डेंगू का कहर शुरू हो गया है। किशनी में मां-बेटे और मैनपुरी शहर में एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद और ग्वालियर ले जाया गया है। उधर शनिवार को बुखार से...
3/ 3जनपद में डेंगू का कहर शुरू हो गया है। किशनी में मां-बेटे और मैनपुरी शहर में एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद और ग्वालियर ले जाया गया है। उधर शनिवार को बुखार से...
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 06 Oct 2018 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में अब डेंगू का कहर भी शुरू हो गया है। किशनी में मां-बेटे और मैनपुरी शहर में एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद और ग्वालियर ले जाया गया है। उधर शनिवार को बुखार से पीड़ित एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजन इस मरीज की मौत डेंगू से होने की बात कह रहे हैं। लेकिन जिला चिकित्सालय ने इससे इंकार किया है। शनिवार को अस्पताल में 1100 मरीज पहुंचे। इनमें से 35 की हालत गंभीर मिली तो इन्हें भर्ती कर लिया गया।

मैनपुरी शहर के पावर हाउस कॉलोनी निवासी सोनू शाक्य की पत्नी अनीता को डेंगू की पुष्टि हुई। जानकारी मिलते ही परिजन अनीता को उपचार के लिए फर्रुखाबाद स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। अनीता को डेंगू की पुष्टि होने से मोहल्ले में भी डेंगू की दहशत फैल गई है। उधर किशनी के ग्राम देवीगंज निवासी पवन पुत्र स्व. राजेश भदौरिया तथा उनकी मां कुसुमलता भदौरिया को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इन दोनों मां-बेटे को भी उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया है।

बुखार से एक और ने तोड़ दम, मचा कोहराम

मैनपुरी। संक्रामक रोगों से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही। शनिवार को बुखार से पीड़ित होकर उपचार करा रहे रूपपुर निवासी शीलेश पुत्र शारदेव की मौत हो गई। उसे तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शीलेश की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिवारीजन उसकी मौत डेंगू से बता रहे हैं। लेकिन जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने डेंगू से मौत होने की बात नहीं कही है। शीलेश की मौत होने के बाद मृतक के शव को परिवारीजन घर ले गए। जिले में पिछले दो माह से अधिक समय में संक्रामक रोगों से ये 77वीं मौत है।

वायरल फीवर का है अधिक जोर, रहें सतर्क

मैनपुरी। जिला अस्पताल में वार्ड फुल हैं। गैलरी में भी बेड लगा दिए गए हैं। इमरजेंसी की गैलरी में भी अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। ये सभी फुल हैं। शनिवार को अस्पताल में 1100 से अधिक मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया गया। इनमें से 35 की हालत गंभीर मिली तो इन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। डा. जेजे राम का कहना है कि वायरल फीवर ज्यादा है। इस मौसम में वायरल फीवर से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। मच्छनों से दूर रहें। गंदगी न फैलने दें। खानपान पर भी नजर रखें। शाम के समय कम भोजन लें। हमेशा ताजा पानी पीएं। वहीं इस मामले में सीएमएस डा. आरके सागर का कहना है कि मैनपुरी में डेंगू की पुष्टि नहीं है। लेकिन जो भी मरीज गंभीर आ रहे हैं उन्हें रेफर किया जा रहा है। वायरल फीवर, मलेरिया में भी प्लेट्सलेट गिरती हैं। लेकिन डेंगू सभी को नहीं होता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें