Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDeer Rescued from Dogs but Dies After Treatment in Chhanepur Village
चनेपुर के खेतों में पहुंचा हॉक डियर, कुत्तों ने किया हमला

चनेपुर के खेतों में पहुंचा हॉक डियर, कुत्तों ने किया हमला

संक्षेप: Mainpuri News - नवीगंज। विकासखंड बेवर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छबीलेपुर के गांव चनेपुर के खेतों में हिरन प्रजाति के जानवर को देखा गया।

Mon, 3 Nov 2025 06:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

विकासखंड बेवर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छबीलेपुर के गांव चनेपुर के खेतों में हिरन प्रजाति के जानवर को देखा गया। सुबह खेतों की तरफ गए किसानों ने जानवर के पीछे कुत्तों को भागते देखा तो किसानों ने कुत्तों को मौके से भगाया और हिरन को रस्सी से बांध लिया। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने घायल जानवर को अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया। उपचार के बाद जानवर की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के बाद जानवर का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार की सुबह ग्राम चनेपुर छबीलेपुर में ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तो एक जानवर का कुत्ते पीछा कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिस पर ग्रामीणों ने कुत्तों को मौके से भगा दिया। ये जानवर भागता हुआ गांव में घुस आया तो बहुत कोशिश की बाद उसे ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांध लिया। कुत्तों द्वारा उसे हमला कर घायल कर दिया गया था। मामले की सूचना वन विभाग क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा और रेंजर धन सिंह को दी गई। सूचना पाकर वन रक्षक कुबेंद्र सिंह और सहायक आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और घायल हिरन प्रजाति के जानवर को ई रिक्शा में रखकर इलाज के लिए पशु चिकित्सालय बेवर ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। उपचार के बाद जानवर को मझोला पौधशाला ले जाया गया। जहां जानवर की मौत हो गई।