ओटीएस में चार दिन शेष, अधिक से अधिक कराएं पंजीकरण

Feb 24, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - घिरोर। बिजली बिल राहत योजना के समाप्त होने में 4 दिन शेष हैं। ओटीएस में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने मंगलवार को एक्सईए

ओटीएस में चार दिन शेष, अधिक से अधिक कराएं पंजीकरण

बिजली बिल राहत योजना के समाप्त होने में 4 दिन शेष हैं। ओटीएस में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने मंगलवार को एक्सईएन खंड तृतीय हंसराज कौशल के साथ उपखंड कार्यालय घिरोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ निजामुद्दीन के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें तृतीय चरण में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ओटीएस के अंतिम 4 दिन में योजना को सफल बनाने को पूरे किए जाएं। एसडीओ स्वयं फील्ड में निकल कर योजना को मॉनिटर करें। जेई बड़े बकायेदारों से संपर्क कर योजना में शामिल होने का अनुरोध करें।

जो बकाएदार पंजीकरण न कराएं, उनकी बिजली काट दी जाए। बड़े बकायेदारों वाले गांव में कैंप लगाए जाएं। क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करके योजना का प्रचार प्रसार किया जाए। प्रत्येक लाइन स्टॉफ को रोजाना 15 बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया जाए। एसडीओ अपने क्षेत्र में योजना को सफल बनाने को रोजाना एक कैंप लगवाएं। कम प्रगति वाले फीडरों के लाइन स्टॉफ को अंतिम चेतावनी पत्र जारी करें और सुधार न होने पर ट्रांसफर या सेवा समाप्ति की जाए। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि तीसरे चरण की समाप्ति के बाद समीक्षा की जाएगी। कम प्रगति वाले उपकेंद्रों के स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।