नृत्य प्रतियोगिता में मोहिनी ने पाया प्रथम स्थान

Feb 10, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - मैनपुरी। क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

नृत्य प्रतियोगिता में मोहिनी ने पाया प्रथम स्थान

क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहिनी ने पाया। प्रतियोगिता में छात्रा काजल, स्नेहा, सेजल, प्रिंसी, अंशी, कशिश, मोहिनी, वीरू व शांति ने प्रतिभाग किया। थीम भारतीय संस्कृति व ब्रज क्षेत्र से संबंधित रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. अजय प्रताप सिंह, डा. जितेंद्र पाठक, डा. जगजीवन ने निभाई। प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई दी। डा. गीता देवी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. जय प्रकाश यादव ने किया।

इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रभारी डा. प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।