शराब ठेका का विरोध करने पर दलित महिलाओं को पीटा

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

दलित महिलाओं ने शुक्रवार को देशी शराब का ठेका हटवाने को शिकायती पत्र डीएम को दिया। आरोप लगाया कि जब उन्होंने देशी शराब की दुकान का विरोध किया तो...

default image

दलित महिलाओं ने शुक्रवार को देशी शराब का ठेका हटवाने को शिकायती पत्र डीएम को दिया। आरोप लगाया कि जब उन्होंने देशी शराब की दुकान का विरोध किया तो आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए उनकी मारपीट की। पीड़ितों ने देशी शराब का ठेका निरस्त करने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को थाना किशनी के ग्राम पंचायत गपचरिया के ग्राम चिन्हैया की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची और डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गांव में देशी ठेका खोला जा रहा है। जिसका पूरा गांव लंबे समय से विरोध करता चला आ रहा है लेकिन दबंग नहीं मान रहे हैं। महिलाओं ने विरोध किया तो गांव के कुछ दबंगों, ठेका स्वामी व पुलिस ने महिलाओं को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। धमकाया कि शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। महिलाओं ने बताया कि गांव के समीप एक-डेढ़ किमी की रेंज में एक देशी शराब का ठेका है, फिर भी दबंगों द्वारा देशी शराब का ठेका खोला जा रहा है। महिलाओं ने डीएम से शराब का ठेका निष्कासित करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर राममूर्ति, सुनीता, सावित्रीदेवी, शारदा, शोभा देवी, सुमन, ऊषा देवी, आरती, राम संजीवनी, प्रियंका, सरिता, अनीता, पूजा व निर्मला आदि शामिल रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri Newsशराब ठेका का विरोध करने पर दलित महिलाओं को पीटा