दूध में पानी मिलाने की शिकायत की तो दूधिया ने किया हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। दूध में पानी मिलाने की शिकायत दूधिया से की तो दूधिया और उसके परिवार के लोगों ने अपनी दुकान पर बैठे ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी।

दूध में पानी मिलाने की शिकायत की तो दूधिया ने किया हमला

दूध में पानी मिलाने की शिकायत दूधिया से की तो दूधिया और उसके परिवार के लोगों ने अपनी दुकान पर बैठे ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। ग्राहक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दूधिया और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यादवनगर निवासी रक्षपाल पुत्र लाखन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि बैजनाथपुर निवासी सतीश उसके यहां दूध लेकर आता है। 26 अप्रैल को उसने दूध में पानी मिलाने की शिकायत की तो वह नाराज हो गया। इसके बाद वह अपने परिवार के लोगों के साथ आया और उसकी दुकान पर आकर गाली-गलौज करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने उसे बचाया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।