Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsCyclist Student Dies After Collision with Combine Machine
कंबाइन मशीन की टक्कर से छात्रा की मौत

कंबाइन मशीन की टक्कर से छात्रा की मौत

संक्षेप:

Mainpuri News - कोसमा। घर से स्कूल जाने के लिए निकली साइकिल सवार छात्रा को कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी।

Oct 19, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

घर से स्कूल जाने के लिए निकली साइकिल सवार छात्रा को कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। दीपावली के मौके पर छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी शोक में डूब गए। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला फूलसहाय निवासी कर्मवीर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान कक्षा 12 की छात्रा थी। शनिवार को वह साइकिल से स्कूल जा रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैसे ही वह कोसमा पुलिस चौकी के निकट पहुंची, तभी कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई और वह गिर पड़ी। जानकारी पाकर परिवार के लोग उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार के मौके पर हुई इस घटना से ग्रामीण भी व्यथित हैं और शोक में डूब गए हैं। घिरोर थाना प्रभारी अनुज चौहान का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं आयी है। कंबाइन मशीन को पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।