अज्ञात को न दें ओटीपी, किसी से शेयर न करें स्क्रीन
Mainpuri News - मैनपुरी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सेफर इंटरनेट-ड

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सेफर इंटरनेट-डे पर आधारित कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और पारंपरिक अपराधों की तुलना में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जो अधिक गंभीर और जटिल होते जा रहे हैं। डीएम ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति से मोबाइल स्क्रीन शेयर करना, ओटीपी साझा करना या व्यक्तिगत जानकारी देना अत्यंत जोखिमपूर्ण है। कोई अज्ञात व्यक्ति इस प्रकार की मांग करे, तुरंत सतर्क हो जाएं क्योंकि यह साइबर धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है।
उन्होंने ऑनलाइन अरेस्ट और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए बताया कि अपराधी स्वयं को पुलिस या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराकर धन की मांग कर रहे हैं, जिनके शिकार पढ़े-लिखे और प्रतिष्ठित लोग भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



