मेहंदी प्रतियोगिता में वैष्णवी रहीं प्रथम

Feb 13, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - मैनपुरी के डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कार्यक्रम के चौथे दिन मेहंदी प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। मेहंदी प्रतियोगिता में वैष्णवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में शिवेंद्र ने अव्व्ल स्थान पाया। सामूहिक गायन में प्रेटी, श्रेया और वैष्णवी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में वैष्णवी रहीं प्रथम

मैनपुरी। क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय सांस्कृतिक परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम के चौथे दिन मेंहदी प्रतियोगिता, एकल व सामूहिक गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 12 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान वैष्णवी ने पाया। एकल गायन प्रतियोगिता में 8 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें शिवेंद्र अव्व्ल रहे। वहीं सामूहिक गायन प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान प्रेटी यादव, श्रेया, वैष्णवी की टीम ने पाया। निर्णायक की भूमिका डा. अजय प्रताप सिंह, डा. प्रमोद कुमार, डा. जितेंद्र पाठक, डा. जगजीवनराम, डा. गीता देवी ने निभाई।

प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। कार्यक्रम संयोजक डा. गीता देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में स्वीप प्रभारी डा. प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।