धनतेरस: उत्साह से भरे बाजार में जमकर होगी बिक्री
संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी। धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। 18 अक्तूबर कल जिले में धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। 18 अक्तूबर कल जिले में धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। भगवान धनवंतरि से जुड़े इस त्योहार पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। वाहन, सोने-चांदी के आभूषण विभिन्न प्रकार के बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ा मार्केट में भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर की सड़कों पर दुकानों प्रतिष्ठानों को सजाया गया है। स्टेशन रोड, कचहरी रोड, राधारमन रोड पर बड़े शोरूम हैं। यहां भी छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। इस बार बर्तन बाजार में बिक्री को लेकर अधिक उत्साह है। शहर के बाजार जीएसटी में छूट के बाद बिक्री के लिए तैयार हैं।
इस बार खरीदारी की अधिक उम्मीद कारोबारियों ने लगा रखी है। स्टील, पीतल और लोहे की वस्तुओं पर मूल्य घटे हैं। खरीद का उत्साह नजर आने लगा है। धनतेरस के दिन शनिवार पड़ रहा है। शनिवार के दिन लोग लोहा या अन्य वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं मानते इसलिए अभी से खरीदारी शुरू हो गई है। धनतेरस पर जो लोग खरीदारी नहीं करना चाहते वह आज शुक्रवार को और रविवार को खरीदारी की प्लानिंग कर चुके हैं। बर्तन विक्रेता राजेंद्र राजपूत का कहना है कि बर्तन बाजार में लोग आने वाले सहालगों के लिए भी जरूरत की चीजों की खरीदारी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




