गोशाला की सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, चारे पर संकट

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

आलीपुर खेड़ा। ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा में गोवंश के निवाले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

गोशाला की सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, चारे पर संकट

ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा में गोवंश के निवाले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पिछले चार वर्षों से जिस सरकारी भूमि पर गोशाला के लिए चारा बोया जा रहा था, उस पर बरधनियां निवासी युवक ने जबरन कब्जा कर खेत जुतवा दिया है। मामला तब गरमाया जब ग्राम प्रधान ब्लॉक से मिली चरी बुबाने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे। आरोप है कि युवक ने वहां पहुंचकर ट्रैक्टर रुकवा दिया और धमकी दी कि यदि खेत में ट्रैक्टर चला तो वह गोली मार देगा। ट्रैक्टर ड्राइवर ने डर की वजह से काम छोड़ दिया और प्रधान को सूचित किया।

जब प्रधान ने घर जाकर बात की, तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए दो टूक कहा कि अब इस भूमि पर गोशाला का चारा नहीं बोया जाएगा। प्रधान ने इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में बना लिया है। प्रधान का कहना है कि वे पिछले चार वर्षों से प्रशासन को लिखित शिकायतें दे रहे हैं। हालिया घटना की शिकायत एसडीएम भोगांव और थाना प्रभारी को डाक द्वारा भेजी गई, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो गोवंशों के सामने चारे का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।