Mainpuri News: दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, दी धमकी
हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Mainpuri News: मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगौथा में दबंगों ने दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला बोल घायल कर दिया।

Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगौथा में दबंगों ने दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला बोल घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम अंगौथा निवासी पिंकी पत्नी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि बीते 14 अगस्त की रात 9 बजे गांव निवासी चार दबंगों ने उसके पति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। अगले दिन सुबह 6:30 बजे उक्त आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी के वार से उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मारपीट की सूचना पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को भी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंगों के हमले से पीड़िता भयभीत है। उसने पुलिस से शीघ्र आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।


