Mainpuri News: लेखपालों ने उत्पीड़न और शोषण के विरुद्ध की नारेबाजी

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: तहसील में शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कथित अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और थाना समाधान दिवस का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया। लेखपाल संघ ने उक्त कार्रवाई को उत्पीड़न और शोषण करार दिया। वहीं, परिवार परामर्श केंद्र में एक दंपति को समझा-बुझाकर सुलह कराई गई।

Mainpuri News: लेखपालों ने उत्पीड़न और शोषण के विरुद्ध की नारेबाजी

Mainpuri News: तहसील में शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कथित अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और थाना समाधान दिवस का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया।

लेखपालों का आरोप

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने आरोप लगाया कि गोरखपुर में तैनात एक लेखपाल को सोची-समझी साजिश के तहत फर्जी मामले में फंसाया गया है। शिकायतकर्ता ने लेखपाल को जबरदस्ती पैसे दिए, जिसके तुरंत बाद टीम ने उन्हें पकड़ लिया। लेखपालों ने इस कार्रवाई को उत्पीड़न और शोषण करार दिया। संघ के अध्यक्ष प्रदीप गोयल और मंत्री मुनेश यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर राजीव दुबे, राहुल शुक्ला, अल्का यादव, अरविंद कुमार, हरवेश यादव, मनोज कुमार, राहुल गुप्ता, जयदीप, अंकित कुमार, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र, गौरव, आकांक्षा, विशाल, अब्दुल, पवन, सचिन कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

परिवार परामर्श केंद्र की सुलह

परिवार परामर्श केंद्र से खुशी-खुशी विदा हुआ दंपति

भोगांव। कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आपसी विवाद के चलते आए एक दंपति को समझा-बुझाकर सुलह कराई गई।

केंद्र प्रभारी मोनिका चौधरी, सदस्य प्रज्ञा चौहान, ममता भदौरिया, साधना तिवारी और महिला आरक्षी सोनू कुमारी की टीम ने किशनी थाना क्षेत्र के नगला देवी निवासी शिल्पी और उनके पति विपिन कुमार के मामले की सुनवाई की। टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी को अपनी गलतियों का अहसास हुआ, जिसके बाद दोनों ने भविष्य में दोबारा विवाद न करने की कसम खाई। सुलह होने पर परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दंपति को थाने से विदा किया। वहीं, सात अन्य पत्रावलियों पर सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई।

सामान्य प्रश्न

✦लेखपालों ने किसके खिलाफ विरोध किया?−
लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कथित अनुचित ट्रैप कार्रवाई के खिलाफ विरोध किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: लेखपालों ने उत्पीड़न और शोषण के विरुद्ध की नारेबाजी