Mainpuri News: औपचारिकता बर्दाश्त नहीं, स्वयं करेंगी निगरानी : एसडीएम
Mainpuri News: एसडीएम कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। एसडीएम नवनीता राय ने बताया कि यह अभियान 1 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर विभिन्न रोगों का चिन्हांकन करेंगी। अधिकारियों ने कार्यक्रमों के परिणाम हेतु गंभीरता दिखाई।

Mainpuri News: एसडीएम कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। एसडीएम नवनीता राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्तूबर तक तथा दस्तक अभियान 12 से 30 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, क्षय रोगियों, विकलांगों और कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करेंगी। पंचायती राज, नगर विकास, पशुपालन, बाल विकास, शिक्षा और कृषि विभाग आपसी समन्वय से स्वच्छता, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, शुद्ध पेयजल और जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित करेंगे।एसडीएम नवनीता राय ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत परिणाम मिलना चाहिए, इसे केवल औपचारिकता न समझा जाए।
इस मौके पर तहसीलदार भारत मौर्या, चिकित्साधीक्षक डॉ. स्नेहिल त्रिपाठी, पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अवस्थी, एडीओ पंचायत मनोज प्रभाकर, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सचिन, सीडीपीओ संजय कनौजिया, कानूनगो अरविंद यादव, लेखपाल गंभीर यादव, सुधीर यादव, कृष्णवीर सिंह, अमीर खान, सोनम आदि मौजूद रहे।


