Mainpuri News: डीएम के निर्देश पर लगाए गए बिजली कैंप, शिकायतें सुनीं
Mainpuri News: डीएम के निर्देश पर बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को घर के पास विभागीय सेवाएं देना और लंबित शिकायतों का समाधान करना था। शनिवार को 200 शिकायतें मिली, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर किया गया।

Mainpuri News: डीएम के निर्देश पर जिले के बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कैंपों का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को उनके घर के नजदीक ही विभागीय सेवाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी लंबित शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना है। एसई मुकेश कुमार ने कहा कि शनिवार को जनपद के सभी बिजली उपकेंद्रों पर विशेष काउंटर स्थापित किए गए। जिसमें बिजली बिलों में गड़बड़ी, नए कनेक्शन में देरी व मीटर संबंधी शिकायतों को निपटाया गया। उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
शनिवार को आयोजित कैंपों में कुल 200 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है। शेष तकनीकी शिकायतों को समय सीमा के अंदर हल करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से बचें, वैध कनेक्शन लें और अपने बिलों का समय पर भुगतान करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कैंपों का आयोजन जारी रहेगा, जिससे प्रशासन व जनता के बीच सीधा संवाद बना रहे।


