ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमैनपुरी में सिपाही ने की आत्महत्या

मैनपुरी में सिपाही ने की आत्महत्या

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव उसके निजी आवास में मिला। पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी ने कहा कि सिपाही ने...

मैनपुरी में सिपाही ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 26 Jun 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव उसके निजी आवास में मिला। पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी ने कहा कि सिपाही ने आत्महत्या कर ली है और उसने पति का शव फंदे से उतार लिया है। शव के पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन शव का विसरा भी सुरक्षित करा लिया गया है। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया घरेलू कलह सामने आया है।

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही 30 वर्षीय भूपेंद्र प्रताप सिंह जाटव पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम मढ़िया जयसिंह थाना जैतपुर आगरा का शव गोला बाजार स्थित निजी आवास पर बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। सिपाही की पत्नी अंजू देवी, पुत्र विराट (7), छोटू (4) से अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। पत्नी ने कहा कि सुबह उनके पति फंदे से लटके मिले तो उन्होंने रस्सी काटकर उतार लिया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक सिपाही के परिजन मैनपुरी आ गए। उन्होंने सिपाही की मौत की जांच की मांग की।

विसरा कराया सुरक्षित, पुलिस को नहीं मिली तहरीर

मैनपुरी। उधर एसपी के निर्देश पर वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल ने सिपाही के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद आगरा से आए परिजनों को सिपाही का शव सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है लेकिन शव का बिसरा भी सुरक्षित करा दिया गया है ताकि मामले में आगे भी जांच हो सके। सिपाही की मौत के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सिपाही की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। कारण अभी साफ नहीं है। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। विसरा सुरक्षित करा दिया गया है।

- अशोक कुमार राय, एसपी मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें