कांग्रेस ने बर्बाद हो रही गेंहू की फसल पर जताई चिंता

Apr 07, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष किशनी राजपाल यादव की अध्यक्षता में ग्राम नगला रमईबरा में बैठक का आयोजन किया गया।

कांग्रेस ने बर्बाद हो रही गेंहू की फसल पर जताई चिंता

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष किशनी राजपाल यादव की अध्यक्षता में ग्राम नगला रमईबरा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी तिलक सिंह यादव व रवि यादव की मौजूदगी में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। कांग्रेसी नेताओं ने बारिश से बर्बाद हो रही गेंहू की फसल पर चिंता जताई गई और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग सरकार से की। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है और स्वास्थ्य ही मनुष्य का सच्चा धन है। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से विफल हो गया है।

अस्पतालों में चिकित्सक की कमी के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। सरकार चिकित्सा व शिक्षा में असफल रही है। निजीकरण की कुरीतियों ने शिक्षा को महंगा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र राउत ने कहा कि किसानों को आलू में उचित मूल्य नहीं मिल सका है। वहीं प्राकृतिक प्रहार के चलते गेंहू की फसल भी बर्बाद हो गई। कांग्रेस के नेताओं ने सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।