कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर बनाई रणनीति
कस्बा में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेसियों ने उपचुनाव व निकाय चुनाव को लेकर रणनीति...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 11 Nov 2022 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें
कस्बा में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेसियों ने उपचुनाव व निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरेंद्र सिंह कसाना ने भी भाग लिया।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी चुनाव को लेकर तैयार है। पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों से संपंर्क बनाकर पार्टी की नीतियां बताएगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन को मजबूती के लिए कार्य करें। इस मौके पर प्रदेश सचिव सचिन शंखवार, मोहसिन हसन, साजेब खान, भइया लाल गुप्ता, अभिलाख यादव, अमित यादव, सुखवीर सिंह, नाब्जुल हुसैन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
