दलित रेप पीड़िता को कब मिलेगा न्याय, सरकार दे जवाब

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर हमला बोला। महोबा में दलित छात्रा के साथ घटित घटना में उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए। कांग्रेस ने आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की और भाजपा नेताओं की संपत्ति की जांच कराने की बात कही।

दलित रेप पीड़िता को कब मिलेगा न्याय, सरकार दे जवाब

मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर हमला बोला और भाजपा सरकार के विधायकों की जांच कराने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया ने बताया कि महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिन बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा नरभक्षीय व्यवहार किया गया। घटना के बाद वर्तमान सरकार का कोई भी नेता पीड़िता के घर नहीं पहुंचा। घटना के संबंध में कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा पीड़िता के परिजनों से मिलने पर भाजपा पदाधिकारी अजय राय के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी संपति की जांच करने की मांग कर रहे हैं। जो बड़ी मूर्खता है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष का सारा जीवन सार्वजनिक व खुली किताब की तरह है। दलित दुष्कर्म पीड़िता के आरोपियों को सजा कब मिलेगी, इसका जवाब भाजपा सरकार दे। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कोई भी कांग्रेसी शांत नहीं बैठेगा।

ईडी, आयकर के छापों से वसूली की नीति भाजपा ने अपनाई

दो दिन पूर्व आगरा निगम ने प्राइवेट बिजली टोरेंट का 430 करोड़ रुपये माफ किया है। पहले भी हजारो करोड़ रुपये पूंजीपतियों के माफ कर भाजपा नेताओ द्वारा वसूले हैं। कांग्रेस यह सिद्ध कर चुकी है काम लो चंदा दो की नीति भाजपा सरकार बना चुकी है। ईडी, आयकर के छापों से वसूली की नीति भी भाजपा की बनाई हुई है। सरकार को अगर सच में भ्रष्टाचार को बेनकाब करना है, तो वह अपने मंत्रियों और विधायकों की सम्पत्ति की जांच करा लें। पता चल जाएगा कि पिछले 9 वर्षों में उन्होंने कितनी लूट की है। जिसी एजेंसी द्वारा कांग्रेस नेता की जांच की जाए तो उसी एजेंसी द्वारा भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की भी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर एड. अरविंद यादव, धारम सिंह, अनुपम शाक्य, डा. नवीन शर्मा, हिमांशु सेन, नकुल शाक्य, वासिफ अली आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

इस प्रेस वार्ता में किसने भाग लिया?
इस मौके पर एड. अरविंद यादव, धारम सिंह, अनुपम शाक्य, डा. नवीन शर्मा, हिमांशु सेन, नकुल शाक्य, वासिफ अली आदि मौजूद रहे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।