Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsClinic Operator Attempts Suicide in Padua Chauraha - Family Rushes to Hospital

क्लीनिक संचालक ने फांसी लगाई, सैफई रेफर

Mainpuri News - भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम पडुआ चौराहा निवासी क्लीनिक संचालक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों को जानकारी होते ही क्ली

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 25 Jan 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
क्लीनिक संचालक ने फांसी लगाई, सैफई रेफर

थाना क्षेत्र के ग्राम पडुआ चौराहा निवासी क्लीनिक संचालक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों को जानकारी होते ही क्लीनिक संचालक को फंदे से उतार लिया गया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में क्लीनिक संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पडुआ चौराहा निवासी 24 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र संतोष कुमार भोगांव में क्लीनिक चलाता है। शनिवार की शाम 5 बजे के लगभग अज्ञात कारणों के चलते अवनीश कुमार ने अपने घर पर रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने शोर मचा दिया। आनन फानन में अवनीश को फंदे से उतार लिया गया। लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें