
लगातार तीसरे दिन खिली धूप, सामान्य हो रही दिनचर्या
Mainpuri News - मैनपुरी। लगातार तीसरे दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने से दिनचर्या सामान्य होने लगी है।
लगातार तीसरे दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने से दिनचर्या सामान्य होने लगी है। सुबह से धूप निकलने से सर्दी से तो राहत मिल ही रही है साथ ही रुके पड़े कार्यों को भी लोग अंजाम देने लगे हैं। बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। आने वाले फरवरी माह में सहालग है। दुकानदारों बिक्री के लिए सामान स्टॉक कर रहे हैं। साफ हो रहे मौसम से बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। खरीदारी से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। जनपद में लगभग 20 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ी। घना कोहरा भी छाया रहा। बीते आठ जनवरी तक घना कोहरा और भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा।
बीते तीन दिन से कोहरे से राहत तो मिल ही गई है साथ ही सुबह से ही धूप खिलने से दिनचर्या भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। लोग सुबह से ही अपने कार्यों में जुट जाते हैं। हालांकि बाइक आदि वाहनों से सफर करने वाले वाले लोग शाम को जल्दी ही घर लौट आते हैं। शाम को सूर्यदेव अस्त होते ही सर्दी बढ़ जाती है। बाइक पर चलते समय ये गलन भरी सर्दी मुश्किलें पैदा कर देती है। रविवार को सुबह से शाम तक धूप खिली रही। रविवार को छुट्टी के चलते बच्चों के साथ ही नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों ने भी धूप का आनंद लिया। हालांकि दिनभर हवाओं की रफ्तार तेज बनी रही। हवाओं के झोंकों ने गलन का भी एहसास कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




