Mainpuri News: बस की चपेट में आकर क्लीनर की मौत, मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: बेवर। रविवार की सुबह बस की चपेट में आकर बस के क्लीनर की मौत हो गई।

Mainpuri News: बस की चपेट में आकर क्लीनर की मौत, मचा कोहराम

Mainpuri News: रविवार की सुबह बस की चपेट में आकर बस के क्लीनर की मौत हो गई। घटना एनएच 34 पर ग्राम करपिया के पास हुई। बस से सवारियां उतरते समय क्लीनर सवारियों का सामान डिग्गी से निकाल रहा था। तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बेवर के मोहल्ला काजीटोला निवासी मुकेश रावत पुत्र रमेश चंद्र ने थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र निशु बस संख्या (यूपी 75 बीटी 8333) पर क्लीनर का काम करता था।

रविवार तड़के सुबह बस भोगांव से बेवर की ओर आ रही थी। थाना क्षेत्र के एनएच 34 ग्राम करपिया स्थित गोगा मंदिर के सामने चालक बस को रोककर सवारी उतारने लगा। इसी दौरान क्लीनर निशु सवारी का सामान डिग्गी से निकाल रहा था। अचानक चालक ने बस आगे बढ़ा दी। जिससे बस के नीचे आकर निशु गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह निशु की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।